West Bengal Elections: BJP ने 111 उम्मीदवारों की सूची जारी की

बड़ी खबर

Update: 2026-03-19 11:48 GMT
West Bengal. पश्चिम बंगाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली बड़ी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 111 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में कई प्रमुख नेताओं और नए चेहरों को जगह दी गई है। घोषित सूची के अनुसार, निसिथ प्रमाणिक को माथाभांगा सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं शंकर अधिकारी चोपड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कौस्तव बागची को बैरकपुर से टिकट दिया गया है।


इसी तरह अरूप चौधरी को कमरहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि रेखा पात्रा हिंगलगंज से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से मैदान में उतारा है। इसके अलावा प्रियंका टिबरेवाल को एंटली सीट से और तपस रॉय को मानिकतला से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की इस सूची में संगठन से जुड़े कई नेताओं के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। भाजपा का लक्ष्य आगामी चुनाव में अधिक सीटें हासिल कर राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करना है। उम्मीदवारों की इस घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
Tags:    

Similar News