मौसम ने बदला रूप: दोपहर में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का अहसास, बारिश की भी संभावना 

दिल्ली का मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है।

Update: 2021-03-05 17:12 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: दिल्ली का मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। दोपहर में इन दिनों जहां सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं। वहीं, सुबह-शाम तापमान में कमी होने से गुलाबी सर्दी का एहसास बना हुआ है। आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसके बाद दिन और रात के तामपान में वृद्धि और बढ़ेगी।

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तापमान अधिक होने से गर्मी का अधिक महसूस किया गया। इस वजह से लोग छाव का सहारा लेते दिखे। हालांकि, शाम होते-होते गुलाबी सर्दी का एहसास बढ़ गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 93 फीसदी व न्यूनतम 42 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 32.2 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो न्यूनतम में सबसे अधिक था। 

मौसम विभाग के अनुसार, हाल में ही एक पश्चिमी विक्षोभ होकर गुजरा है। इस वजह से अभी तापमान में अधिक वृद्धि नहीं हो रही है। आगामी दिनों में भी एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर उत्तर भारत के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। कारणवश न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली वासियों को तीन दिन तक राहत मिलने की उम्मीद है।


Tags:    

Similar News