बिहार। बिहार में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल (JDU MLA Gopal) मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार गोपाल मंडल न अपने किसी बयान और न ही किसी विवाद के कारण चर्चा में हैं,बल्कि विधायक गोपाल मंडल इसबार 'कुर्ता झाड़ डांस' के लिए चर्चा में हैं, वह एक शादी समारोह में में बॉलीवुड गाने पर जमकर नाच रहे हैं. गोपाल मंडल के कुर्ता झाड डांस का वीडियो वायरल हो रहा है.

Full View

दरअसल गोपाल मंडल शादी के फंक्शन में बॉलीवुड के मशहूर गाने जो गायिका नेहा कक्कड़ द्वारा गाया गया अब तो होश ना खबर है, तुझसे मिलने के बाद दिलबर गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं. तो वहीं वह पंजाबी गाने पर भी खूब थिरकते नजर आ रहे हैं. भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल पिछले दिनों अपने एक करीबी संबंधी की शादी में गए थे. इस दौरान वह शादी के मस्ती वाले माहौल में रम गए.शादी के पंडाल में डीजे बज रहा था, फिर क्या था, विधायक जी का मूड बन गया और वे डांस करने लगे. उनके साथ कुछ बच्चे भी डांस में शामिल हो गए.

Tags: