ओडिशा। ओडिशा ( Odisha ) के कलिंग घाटी में मंगलवार देर रात गंजम-कंधमाल सीमा के पास एक पर्यटक बस के पलट जाने से पश्चिम बंगाल की चार महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की (West Bengal Death) मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है. पुलिस ने कहा कि बंगाल के हावड़ा में उदयनारायणपुर इलाके (Howrah Udaynarayanpur) के 76 यात्रियों को लेकर पर्यटक बस मंगलवार दोपहर कंधमाल के दरिंगीबाड़ी इलाके से चली थी और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी. हृदय विदारक मौत की सूचना मिलने के बाद हावड़ा के उदयनारायणपुर में मातम पस गया है.

Full View


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भंजनगर थाने के निरीक्षक धीरेश दास ने बताया, "रात करीब 11.30 बजे, बस के चालक ने पहाड़ी सड़क के एक मोड़ पर अपने ब्रेक पर से कंट्रोल खो दिया और बस पलट गई, जिसके बाद 6 लोगों की कुचलकर मौत हो गई. कम से कम 15 गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 16 अन्य को मामूली चोटें आई हैं."

छह मृतकों में से पांच की पहचान कर ली गई है, वे सुप्रिया डेनरे, संजीत पात्रा, रीमा डेनरे, मौसमी डेनरा और बरनाली मन्ना हैं. मरने वाले रसोइए की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे के तुरंत बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को पलटी बस से बाहर निकाला. बाद में स्थानीय युवकों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

Tags: