जगदलपुर। कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त वित्तीय अधिकार का प्रयोग करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज के द्वारा अनुशंसित एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग जगदलपुर, जिला बस्तर द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर 9 लाख 93 हजार रुपए की लागत से ग्राम पंचायत पंडरीपानी-1 में निर्माण होने वाले प्रशिक्षण भवन के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है। ग्राम पंचायत पंडरीपानी-1 में प्रशिक्षण भवन निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जगदलपुर को नियुक्त किया है।

Full View

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये के मान से 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। भानुप्रतापपुर तहसील के हाटकर्रा निवासी द्रोपति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके आश्रित मनहेर सिंह और रेखा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण उनके आश्रित सुदेष सिंह के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राषि का भुगतान संबंधित तहसीलदार के माध्यम से किया जायेगा।

Tags: