मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार शपथ ले चुकी है, लेकिन अभी तक मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हुआ. शिवसेना से बगावत कर आए शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से नई सरकार बना ली है और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है. ऐसे में देखना है कि खाली पड़े 40 मंत्री पदों में से किसके हाथ कितने मंत्रालय आते हैं.

Full View

महाराष्ट्र में बन सकते हैं 42 मंत्री

महाराष्ट्र सरकार में कुल 42 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसमें मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का पद शामिल है. अब एकनाथ शिंदे जहां मुख्यमंत्री बन चुके हैं, तो वहीं उप-मुख्यमंत्री पद पर देवेन्द्र फडणवीस हैं. यानी महाराष्ट्र सरकार में अभी 40 मंत्री पद खाली हैं. 

Tags: