देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, सनकी ने बीटेक की छात्रा को मारा चाकू

Update: 2022-03-22 10:30 GMT

यूपी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Muradabad) जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के कांठ रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने बीटेक की छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें आरोपी ने युक्ति पर कई वार किए हैं, हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां युक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा युवती का ऑपरेशन किया गया है, पुलिस ने युवती पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Full View


जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के चाउ की बस्ती की रहने वाली बीटेक की छात्रा आकृति सक्सैना आज अपनी फ्रेंड से मिलने एमडीए के लिए जा रही थी. तभी पड़ोस का रहने वाला देवराज उसका पीछा कर रहा था. तभी मौका देख उसने आकृति को बातचीत करने के बहाने रेस्टोरेंट में बुला लिया. वहां पर उसने छात्रा को प्रपोज किया. छात्रा ने उसके प्रपोजल को स्वीकार करने से इंकार कर दिया. छात्रा के प्रपोजल से इंकार सुनकर आरोपी देवराज आग बबूला हो गया. उसने छात्रा को चाकू से गोदना शुरू कर दिया.तभी छात्रा की मित्रों ने उसे जैसे तैसे करके मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.तो वही इस संबंध में छात्रा के चाचा मनोज सक्सेना ने कहा कि मेरी भतीजी एमडीए में अपनी फ्रेंड से मिलने जा रही थी.

Tags:    

Similar News