देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, 2 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत

देखे वीडियो

Update: 2022-03-18 16:30 GMT

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच दो पर शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन से कुचलकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। घायल मजदूर को पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक दोनों मजदूर एनएच 2 पर सड़क किनारे ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करते थे। होली के मौके पर शिवगंज बाजार सामान खरीदने के लिए पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती कराया दिया गया। इलाज के क्रम में एक मजदूर की मौत हो गई। एक घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
मृतक मजदूरों में झारखंड के गुमला जिले के बिलगडा निवासी सहावीर उरांव और गुमला जिला के ही फोरी निवासी सीता राम उरांव के रुप में पहचान की गई है। घायल मजदूर की पहचान गुमला जिला के बरसा कुम्हर टोली निवासी कुकर पन्ना उरांव है। मृतक सहाबीर उरांव की पत्नी सोरो उराईन ने बताया दधपी के समीप एक ईंट भट्ठा पर ईंट बनाने का काम करते हैं। भट्ठा से सामान खरीदने के लिए शिवगंज जा रहे थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

Full View


Tags:    

Similar News

-->