वेयरहाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान

सुबह सुबह बड़ी घटना

Update: 2025-08-11 02:21 GMT

पटना। वेयरहाउस में आज सुबह आग लग गई। इस आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की शुरुआती जानकारी सामने आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाईपास थाना क्षेत्र एनएच-30 के पास की यह घटना है। यह सोलर हाउस का वेयरहाउस बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त वेयरहाउस के अंदर कुछ लोग मौजूद थे। हालांकि, यह सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे। बताया जा रहा है कि इस आग ने बड़ी जल्दी विकराल रूप ले लिया और फिर धीरे-धीरे पूरा वेयरहाउस इस आग की चपेट में आ गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वेयरहाउस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वेयरहाउस में लगी आग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें धुएं के गुब्बार को साफ तौर से देखा जा सकता है। काफी दूर से ही यह धुएं का गुब्बार नजर आ रहा है। इस अगलगी में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

हालांकि, आगजनी के दौरान लाखों रुपये के सामान के जल जाने की फिलहाल शुरुआती जानकारी सामने आ रही है। आग लगने की वजहों का भी अभी पता नहीं चल सका है। इधर आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल एहतियात के तौर पर आसपास की जगहों को खाली करवा लिया गया है।


Tags:    

Similar News

null