हमास नेता इस्माइल हनियेह का भतीजा वालिद हनियेह गाजा हमले में ढेर

आतंकवादी

Update: 2026-06-27 18:41 GMT
Gaza गाजा। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया है कि उसने गाजा में एक सटीक सैन्य कार्रवाई के दौरान हमास के नुखबा फोर्स के वरिष्ठ कमांडर वालिद हनियेह को मार गिराया है। वालिद हनियेह, हमास के पूर्व राजनीतिक प्रमुख Ismail Haniyeh का भतीजा था और संगठन की सैन्य गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रहा था।
आईडीएफ के अनुसार, वालिद हनियेह नुखबा फोर्स की एक कंपनी का डिप्टी कमांडर था। उस पर 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले में आतंकियों की घुसपैठ का नेतृत्व करने का आरोप है। इजरायली सेना का दावा है कि उसने हमले के दौरान आतंकियों को परिचालन संबंधी निर्देश दिए थे और इजरायली नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा ले जाने की कार्रवाई में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।सेना के मुताबिक, हाल के महीनों में वालिद हनियेह नए लड़ाकों की भर्ती और नुखबा फोर्स के प्रशिक्षण शिविरों के संचालन में सक्रिय था। उसे हमास की सैन्य क्षमता को दोबारा मजबूत करने की कोशिशों का प्रमुख चेहरा माना जा रहा था।
आईडीएफ ने कहा कि गाजा में जारी अभियान के तहत हमास के उन सभी नेताओं और कमांडरों को निशाना बनाया जा रहा है, जो इजरायल पर हुए हमलों में शामिल रहे हैं। सेना का दावा है कि यह कार्रवाई हमास के सैन्य ढांचे को कमजोर करने और भविष्य के हमलों को रोकने की रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, हमास की ओर से वालिद हनियेह की मौत को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गाजा में संघर्ष जारी है और दोनों पक्षों के बीच तनाव अब भी बना हुआ है।
Tags:    

Similar News