फोगां में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा

Update: 2023-08-31 18:56 GMT
चूरू। चूरू सरदारशहर तहसील के गांव फोगां में रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंगलवार सुबह को आयोजित पथ संचलन का फोगां की सभी बस्तियों में भव्य स्वागत किया गया। घोष की धुन पर स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर लगभग 4 किलोमीटर का मार्ग तय किया। पथ संचलन में 10 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के सभी आबालवृद्ध स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि महंत रामपुरी जी महाराज के द्वारा ध्वज पूजन से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक मोहन सिंह, उपखंड कार्यवाहक सुरेश शर्मा, मेघराज शर्मा, शिवपाल सिंह राजवी, अर्जुन लाल शर्मा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता पथ संचलन में उपस्थित रहे। संचालन रणवीर सिंह राजवी ने किया। चूरू डिपो के रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर डिपो में ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
रोडवेजकर्मियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोडवेज यूनियन के तालीन हुसैन ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किए सभी वादे भूल गई है। सरकार के कार्यकाल में रोडवेज कर्मचारियों की स्थिति डगमगा गई है। रोडवेजकर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। रिटायर हुए कर्मचारी अपने परिलाभ के लिए भटकते रहते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। तालीम हुसैन ने बताया कि लंबे समय से रोडवेज कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार बसों में मुफ्त यात्रा करवाने की घोषणा करती है, जबकि रोडवेज की अधिकतर बसें खस्ता हालत में हैं। ड्राइवर रोडवेज की खराब बसों को भी चलाकर सरकार की राजस्व आय बढ़ा रही है। सरकार को रोडवेज के बेड़े में नई बसें खरीदकर देनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस सरकार रोडवेज कर्मियों का शोषण करने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है। सरकार रोडवेज में 2500 बसों को खरीदने की घोषणा कर भूल गई है। सोमवार दोपहर रोडवेज कर्मचारियों ने ढोल बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया है।
Tags:    

Similar News