कोरोना नियमों का उल्लंधन: होटल मालिक के ऊपर पुलिस की कार्रवाई...मास्क नहीं पहना तो कटा 10000 का चालान
कोरोना नियमों का उल्लंधन
फाइल फोटो
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद बुलंदशहर (Bulandshahr) में थाना औरंगाबाद पुलिस (Police) ने कोरोना नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर एक होटल मालिक का 10 हजार रुपये का चालान किया है. 10 हजार रुपये का चालान होने के बाद औरंगाबाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और 'दो गज दूरी, मास्क है जरूरी' के नियमों का लोग गंभीरता से अब पालन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नासिर पुत्र मुजम्मिल निवासी छेदीवाड़ा होटल संचालक हैं, जिन्हें बिना मास्क के औरंगाबाद पुलिस ने आते देखा तो थाना प्रभारी अरुणा राय ने 1000 रुपये का मास्क का चालन करते हुए आगे से मास्क पहनने की हिदायत देकर छोड़ दिया था. जिसके बाद शनिवार रात होटल मालिक फिर बिना मास्क पकड़ा गया. जिसके बाद थाना प्रभारी अरुणा राय ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया.