NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़, कभी बागी बनकर जीता था चुनाव, दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

कांग्रेस का बड़ा फैसला.

Update: 2026-02-20 10:13 GMT

नई दिल्ली: पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाखड़ को तत्काल प्रभाव से एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया। जाखड़ ने वरुण चौधरी का स्थान लिया है। पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व ने एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों का इंटरव्यू लिया था।

विनोद जाखड़ अब तक एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
राजस्थान विश्वविद्यालय में जाखड़ की पहचान छात्र संघ के नेता रहते हुए आरएसएस के कार्यक्रमों का विरोध करने से बनी। कई बार छात्रों की लड़ाई में वह जेल भी गए। माना जा रहा है कि कांग्रेस युवा और दलित दोनों समीकरणों को साथ में लेकर चल रही है। कांग्रेस ने जाखड़ को एनएसयूआई चीफ बनाकर दलितो को साधने की कोशिश की है। पहली बार है जब राजस्थान से कोई व्यक्ति इस पद पर पहुंचा है।
विनोद जाखड़ का जन्म 1994 में जयपुर जिले के पास विराटनगर तहसील के मेढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता मिस्त्री थे। उन्होंने राजनीति शास्त्र से बीए किया और फिर एमए समाज शास्तर से किया। 2018 में वह राजस्थान विश्वविद्यालय में निर्दलीय उम्मीदवार के दौर पर छात्रसंघ का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। फरवरी 2024 में उन्होंने एनएसयूआई राजस्थान का अध्यक्ष बनाया गया था।

 

Tags:    

Similar News

null