इंडिया गठबंधन की बैठक का VIDEO, कौन-कौन शामिल?

Update: 2026-06-08 07:29 GMT

नई दिल्ली:  इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद हैं. इस बैठक में उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े हैं.

आम चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर एक गठबंधन की कवायद हुई थी. विपक्षी दलों ने इसे नाम दिया था इंडिया ब्लॉक. इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों ने 'कहीं साथ, कहीं खिलाफ' के फॉर्मूले पर 2024 का चुनाव लड़ा था. चुनाव बीतने के बाद इंडिया ब्लॉक के भविष्य पर सवाल उठ रहे थे. अब फिर से इंडिया ब्लॉक को लेकर विपक्षी पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं.
इंडिया ब्लॉक की आज देश की राजधानी दिल्ली में बैठक हो रही है. इस बैठक में 23 विपक्षी दलों के नेता मौजूद हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से तेजस्वी यादव के साथ ही एनसीपी (एसपी) की ओर सुप्रिया सुले बैठक में मौजूद हैं.

Tags:    

Similar News