बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु की पिटाई का वीडियो वायरल, लेडी कांस्टेबल भड़की

वीडियो हुआ वायरल.

Update: 2026-07-20 12:28 GMT
मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को भीड़ के दबाव के चलते एक महिला पुलिसकर्मी और श्रद्धालु के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बताया जाता है कि रविवार को अवकाश के चलते बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी हुई थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला पुलिसकर्मी और पुरुष श्रद्धालु के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी श्रद्धालु को पीट रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद यह मामला चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस बारे में सीओ सदर वरुण मिश्रा का कहना है कि 19 जुलाई को वृंदावन की बांके बिहारी मंदिर में एक महिला पुलिस कर्मी और जनता के बीच के व्यक्ति के मध्य हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 
सीओ के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी बांके बिहारी मंदिर के निकास गेट संख्या 4 पर तैनात थी, जहां दर्शन करके निकल रहे युवक ने महिलापुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की व दुर्व्यवहार किया. इसके बाद महिला पुलिसकर्मी की ओर से भी पलटवार किया गया. उनका कहना है कि दोनों पक्ष में आपसी सहमति से इस मामले का निस्तारण हो गया है और युवक ने महिला पुलिसकर्मी से स्वेच्छा माफी मांग ली है.
Tags:    

Similar News