उपराष्ट्रपति ने 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Update: 2023-08-11 03:48 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी हिस्सा ले रहे हैं।

आगामी 15 अगस्त को देश के नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। यह 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' का समापन कार्यक्रम है और सभी को इसका हिस्सा बनना चाहिए...: 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली से पहले केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ये बात कही। 
प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। यह नागरिकों का कर्तव्य है। इस वर्ष 15 अगस्त इसलिए विशेष है क्योंकि यह 'आजादी का अमृत महोत्सव' के समापन का प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा।  
Full View
Tags:    

Similar News