देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देखें वीडियो.

Update: 2024-06-27 05:43 GMT

नई दिल्लीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी. उन्होंने देश में सफल चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी और देशवासियों की तरफ से चुनाव आयोग का आभार जताया. राष्ट्रपति ने कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया और मेरी सरकार को निरंतरता में विश्वास है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, 'ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था, करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है. इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है. इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं.'

Tags:    

Similar News

-->