भाजपा नेता की गोली से घायल हुई वेदिका ठाकुर की अस्पताल में मौत

बड़ी खबर

Update: 2023-06-26 14:55 GMT
जबलपुर। अस्‍पताल में इलाज के दौरान वेदिका सिंह जिंदगी और मौत की लड़ाई हार गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के रानी दुर्गावती के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रिशांय विश्वकर्मा की फायरिंग में घायल हुई थी। अब प्रियांश के ऊपर हत्‍या का केस दर्ज होगा। एमबीए छात्रा वेदिका सिंह की हालत लगातार बिगड़ रही थी। उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसे वेंटीलेटर में रखा गया था।
रीड़ की हड्डी में फंसी गयी थी गोली
डाक्टरों का कहाना है कि वेदिका के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे थे। वारदात के एक हफ्ते से ज्यादा बीत जाने के बाद भी वेदिका की रीड की हड्डी में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी थी। वेदिका के पेट की एक सर्जरी की गई थी, वहीं फेफड़े से भी गंदा खून निकाला जा चुका था, लेकिन गोली रीड की हड्डी में ही फंसी थी, जिसका आपरेशन जटिल था। वेदिका शुक्रवार 16 जून की दोपहर एक बजे अपना मोबाइल फोन बेचने प्रिशांय विश्वकर्मा के आफिस गई थी। वेदिका आरोपी के ऑफिस मे सोफे पर बैठी थी।
तभी आरोपी ने टेबल पर रखी पिस्टल उठाई। जिसके बाद प्रियांश ने पिस्टल लोड की और फायर कर दी थी। गोली सीधे वेदिका को जा लगी। गोली लगने के कारण वह बेहोश हो गई थी। प्रियांश पहले उसे स्मार्ट सिटी अस्पताल ले गया था, हालात नहीं सुधरी तो वेदिका को दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल ले गया और छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल में घायल युवती को छोड़ फरार हुआ भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने बाद में आत्मसर्मण कर दिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं इस घटना के बाद भाजपा ने भी प्रियांश विश्वकर्मा से पल्ला झाड़ लिया था।
Tags:    

Similar News

-->