Varanasi: मंडुवाडीह चौराहे पर 636 मीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा

इसके लिए अगले माह बजट को मंजूरी मिल सकती है।

Update: 2024-06-27 10:46 GMT

वाराणसी: मंडुवाडीह चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। चौराहे पर 636 मीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। 54.29 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। सेतु निगम ने फ्लाईओवर की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। इसके लिए अगले माह बजट को मंजूरी मिल सकती है।

मंडुवाडीह चौराहे पर जाम की समस्या को देखते हुए चौराहे को बंदकर बैरिकेडिंग की गई है। लहरतारा से मंडुवाडीह होते हुए लंका जाने वाले मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। 9.52 किलोमीटर के इस पूरे रास्ते पर चार जगह मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता फ्लाईओवर, भिखारीपुर तिराहा और लंका चौराहे पर जाम लगना आम बात है। फ्लाईओवर निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। एक साल में प्रस्तावित बजट में भी बढ़ोतरी हुई है।

वहीं भिखारीपुर तिराहे पर 1080 मीटर के वाई शेप फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसकी डीपीआर भी शासन को भेज दी गई है। करीब एक साल पहले तक इस पुल की लागत करीब 86.41 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 114.67 करोड़ हो गई है। मंजूरी मिलते ही दोनों फ्लाईओवर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सेतु निगम के एसके निरंजन ने बताया कि डीपीआर शासन को भेजी गई है। शासन से स्वीकृति के बाद काम शुरू कराया जाएगा। 

Tags:    

Similar News

-->