अमेरिका ने फ्रीज संपत्तियों पर दिखाई नरमी, क्षेत्रीय तनाव के बीच स्थायी युद्धविराम का प्रस्ताव रखा
तनाव के बीच फ्रीज संपत्तियों पर नरमी के संकेत
दिल्ली Delhi: Iran के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया है कि United States उसकी फ्रीज की गई संपत्तियों के 25 फीसदी हिस्से को अनफ्रीज करने पर सहमत हो गया है। हालांकि, तेहरान ने साफ किया है कि वह अपनी सभी जब्त संपत्तियों को पूरी तरह जारी कराने की मांग पर कायम है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने Pakistan के जरिए अमेरिका को एक संशोधित शांति प्रस्ताव भेजा है। इसमें युद्ध की स्थायी समाप्ति, आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की मांग शामिल है।
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि हालिया बातचीत में अमेरिका ने कुछ मुद्दों पर नरमी दिखाई है, जिनमें परमाणु कार्यक्रम से जुड़े प्रतिबंध भी शामिल हैं। हालांकि, अमेरिका की ओर से अब तक सिर्फ 25 फीसदी फंड रिलीज करने की सहमति जताई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव और क्षेत्रीय संघर्षों के बीच यह प्रस्ताव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है और इसके दोबारा खुलने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर असर पड़ सकता है।