अमेरिका के विदेश मंत्री ताजमहल देखने पहुंचे, कड़ी है सुरक्षा

देखें वीडियो.

Update: 2026-05-25 05:32 GMT
आगरा: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जीनेट रूबियो के साथ ताजमहल पहुंचे। इस दौरान रूबियो काले कोट-पैंट और जेनेट ग्रे कलर के गाउन में नजर आईं। 41°C तापमान में दोनों काला चश्मा पहनकर ताज को निहारते नजर आए। उन्होंने गाइड नितिन गुप्ता से ताज महल को लेकर सवाल भी किए।
मार्को और जीनेट रूबियो ने डायना चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवाई। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों के बगल में बैठकर फोटो खिंचवाई। रूबियो के साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी आगरा पहुंचा है।
इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने रूबियो को रिसीव किया। यहां से रूबियो सीधे ताजमहल पहुंचे। गोल्फ कार्ट में बैठकर ताज परिसर तक गए। रूबियो और उनका प्रतिनिधिमंडल करीब 1 घंटे तक ताज परिसर में घूमेंगे।
दौरे से पहले ही ताजमहल में बैरिकेडिंग कर दी गई। अंदर मौजूद टूरिस्टों को बाहर कर दिया गया। ताजमहल से निकलकर रूबियो होटल अमर विलास में लंच करेंगे। दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले रविवार को एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था और रूट का रिहर्सल किया गया था।
Tags:    

Similar News