नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है. ये भूकंप ईरान के गराश इलाके में आया है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (⁠USGS) ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी. ⁠USGS ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था.

गराश ईरान के फार्स प्रांत (Fars Province) में स्थित एक शहर है. यह Gerash County का मुख्यालय है और दक्षिणी ईरान में लारेस्तान क्षेत्र के हिस्से में आता है. ईरान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय (seismically active) देशों में से एक है, क्योंकि यहां अरेबियन प्लेट और यूरेशियन की टक्कर से जाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट बना हुआ है. गराश इसी बेल्ट का हिस्सा है.इस क्षेत्र में 4 से 5 मैग्निट्यूड के भूकंप काफी आम हैं. 3 मार्च 2026 को गराश में 4.3 मैग्निट्यूड का भूकंप आया है.
हालांकि युद्ध के बीच आए इस भूकंप को एक्सपर्ट शक की नजरों से देख रहे हैं. माना जाता है कि ईरान अपनी न्यूक्लियर ताकत का प्रदर्शन करने के लिए परमाणु परीक्षण कर सकता है. जंग की स्थिति इस भूकंप को और भी संदेहपूर्ण बना देती है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट में 4.5 रिक्टर स्केल से ऊपर की तीव्रता का भूकंप पैदा होता है.
वर्तमान मान में क्षेत्र में US-इजरायल और ईरान के बीच तनाव/युद्ध की स्थिति है. इसलिए हर भूकंप या विस्फोट को न्यूक्लियर टेस्ट से जोड़ने की खबरें आती रही हैं. हालांकि वैज्ञानिक डाटा इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.
Tags: