चेन्नई: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं. एक रैली के दौरान कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा को लेकर किए गए एक अभद्र बयान और इशारे पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. इस मामले में उदयनिधि को डिटेन कर लिया गया है. उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है.
उदयनिधि स्टालिन ने कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और तमिलनाडु के लिए कावेरी के पानी के उचित प्रबंध को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की.
इसी दौरान भीड़ ने तृषा, तृषा के नारे लगाने शुरू कर दिए. कहा जा रहा है कि इसी दौरान स्टालिन ने भीड़ से पूछा कि वह तृषा के नारे क्यों लगा रहे हैं और इस दौरान द्विअर्थी बयान दिया और अभद्र इशारा किया.
उदयनिधि स्टालिन के बयान की अब जमकर आलोचना हो रही है. स्ततारूढ़ टीवीके पार्टी ने डीएमके नेता को आड़े हाथों लिया है और माफी की मांग की है. टीवीके नेता अधव अर्जुन ने उधयनिधि को अश्लील कहते हुए राजनीतिक का स्तर गिराने और महिला का अपमान करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने उदयनिधि के भाषण को अश्लील और द्विअर्थी बताते हुए कहा कि डीएमके नेता अपनी अश्लील भाषा और डबल मीनिंग भाषणों से अन्नादुरई के आंदोलन को और उनकी प्रतिष्ठा को नष्ट कर रहे हैं.
Tags: