नई कार को लेकर बवाल: पड़ोसी ने छत से किया पथराव

महिलाओं और बच्चों पर भी हमला

Update: 2026-05-02 19:06 GMT
Hamirpur हमीरपुरउत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नई कार को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पथराव और मारपीट तक पहुंच गया। घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव की है, जहां एक परिवार की नई कार पर पड़ोसी ने कथित तौर पर जलन में हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मोतीलाल खंगार के पुत्रों ने हाल ही में नई कार खरीदी थी और घर में उसका पूजन किया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी राम आसरे पक्ष के लोगों ने छत से पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि पथराव के दौरान कार चालक ने वाहन लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से रोशनी देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें जलन के चलते हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना आपसी रंजिश और सामाजिक तनाव का मामला बनकर सामने आई है।
Tags:    

Similar News