जब ट्रेन में आमने-सामने आए पति-पत्नी और वो...पुलिस के भी उड़े होश

जानें स्टोरी.

Update: 2026-07-25 05:18 GMT
प्रयागराज: यूपी में दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस में जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ यात्रा करते देख विरोध शुरू किया तो हंगामा मच गया। आरोप है कि इस दौरान पति और उसके साथ मौजूद महिला ने मिलकर पत्नी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के भाई से भी मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों आरोपी इटावा स्टेशन पर उतरकर चले गए। जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके घटना स्थल के आधार पर प्रयागराज मुकदमा ट्रांसफर कर दिया।
मामले में मिली जानकारी और एफआईआर के अनुसार महिला और उसके पति का विवाद चल रहा है। दोनों मामले के चलते हाईकोर्ट आए थे। महिला प्रयागराज से दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस से अलीगढ़ लौट रही थी। रात करीब 9:56 बजे ट्रेन सिराथू स्टेशन पहुंची तो उसने एस-1 कोच में अपने पति को दूसरी महिला के साथ सीट पर बैठे देखा। महिला ने पति से दूसरी महिला के बारे में पूछताछ की। इसके बाद गुस्से में महिला ने अपने पति को भला-बुरा कहा। पत्नी ने गुस्से में हंगामा कर दिया।
आरोप है कि इसी बात पर विवाद बढ़ गया और पति ने दूसरी महिला के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का भाई बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो उसके साथ भी हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। गई। लोगों ने हंगामा और मारपीट रोकने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने भीड़ बढ़ते देखी तो इटावा स्टेशन पर दोनों उतर गए। वहीं, महिला और उसके भाई ने अलीगढ़ जंक्शन पहुंचकर मामले में जीआरपी को मामले की जानकारी दी।
महिला और उसके भाई ने रेलवे पुलिस को महिला के पति और उसके साथ बैठी अन्य महिला के खिलाफ शिकायत दी है। महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अलीगढ़ जीआरपी का कहना है कि मामला प्रयागराज का है। ऐसे में मामला प्रयागराज ट्रांसफर कर दिया गया है। अब प्रयागराज जीआरपी एफआईआर के तहत मामले में जांच करेगी। महिला और उसके भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके बयान भी लिए जाएंगे। मामला पारिवारिक विवाद का है।
रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इटावा स्टेशन से भी बात करके जानकारी निकाली जा रही है। हाईकोर्ट में पति और पत्नी के बीच पहले ही विवाद चल रहा है। अब इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News