UP बीजेपी ने बदली सोशल मीडिया रणनीति, 13 पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान
देखें सूची...
Lucknow. लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन स्तर पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया टीम का ऐलान किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 13 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-संयोजक और सदस्यों को शामिल किया गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए यह नियुक्तियां की हैं।
सुभाष यदुवंश को मिली सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
बीजेपी की ओर से जारी सूची के अनुसार, ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। वहीं संतराज यादव और डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुभाष यदुवंश को उत्तर प्रदेश बीजेपी का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।
सोशल मीडिया सह-संयोजकों की भी नियुक्ति
पार्टी ने सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने के लिए कई सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की है। सूची के अनुसार, गौरव वाष्र्णेय और विनीत मालवीय को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को भी सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी पदाधिकारी पार्टी के डिजिटल प्रचार, सोशल मीडिया संचालन और संगठन से जुड़ी ऑनलाइन गतिविधियों में भूमिका निभाएंगे।
सोशल मीडिया सदस्यों की भी घोषणा
बीजेपी ने सोशल मीडिया टीम में सदस्यों की नियुक्ति भी की है। जयंत शिवाच को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है। वहीं वाई. के. शर्मा और अभिमन्यु सिंह को भी सोशल मीडिया सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि नई टीम संगठन के विचारों और गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।
चुनावी रणनीति में सोशल मीडिया की अहम भूमिका
उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चुनावी रणनीति के लिहाज से सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ी है। राजनीतिक दल डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाने और अपनी नीतियों व कार्यक्रमों को प्रचारित करने पर जोर दे रहे हैं। बीजेपी भी चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्तरों पर बदलाव कर रही है। सोशल मीडिया टीम का गठन इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।