अनचाहा रिकॉर्ड: देश की राजधानी दिल्ली बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी
नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. दरअसल, दिल्ली लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है. दिल्ली के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नंबर आता है.
चाड की राजधानी नजामिना तीसरी सबसे प्रदूषित राजधानी है. इसके बाद ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे और ओमान की राजधानी मस्कट सबसे प्रदूषित राजधानियों में से हैं.