केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया दाहोद लोकोमोटिव रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का दौरा

छग

Update: 2025-03-01 16:12 GMT
Gujarat. गुजरात। अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री ने दाहोद स्थित लोकोमोटिव रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का दौरा किया। इस दौरान माननीय रेल मंत्री ने कारखाने का निरीक्षण किया, जिसमें वर्कशॉप में लगे सिम्युलेटर और हाल ही में विकसित 9000 एचपी डब्ल्यूएजी लोकोमोटिव के प्रोटोटाइप का अवलोकन भी शामिल था। यह लोकोमोटिव दाहोद वर्कशॉप में निर्मित सबसे शक्तिशाली लोकोमोटिव्स में से एक है। श्री वैष्णव ने इस लोकोमोटिव के सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह प्रोटोटाइप लोको तैयार है और इसका परीक्षण जारी है।


यह लोकोमोटिव मेक इन इंडिया पहल के तहत निर्मित है और इसे उन्नत कवच तकनीक से सुसज्जित किया गया है। रेल मंत्री ने बताया कि जल्द ही इन लोकोमोटिव्स का निर्यात शुरू होगा, जिससे दाहोद का नाम वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध होगा। साथ ही, इससे दाहोद की पारंपरिक चांदी का भोऱियु और झुलड़ी को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि वर्कशॉप का कार्य अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही माननीय प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। यह वर्कशॉप स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
Tags:    

Similar News