केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा एक्शन प्लान, बॉर्डर पर बनेगा फुल-प्रूफ सिक्योरिटी ग्रिड

अवैध गतिविधियों पर नहीं होगी कोई ढील

Update: 2026-06-06 16:13 GMT
Delhi दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सालबगान में भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल BSF का काम नहीं है, बल्कि पूरे प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस दिशा में जिले के डीएम, पुलिस प्रमुख, पटवारी और सरपंच सहित सभी स्थानीय अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
बैठक में अमित शाह ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए "फुल-प्रूफ बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड" लागू करने की योजना पर जोर दिया। इसके तहत न केवल कांटेदार तार और फेंसिंग होगी, बल्कि पूरे इलाके में निगरानी, सुरक्षा और स्थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही "टोटल टेरिटोरियल डिफेंस" मॉडल लागू किया जाएगा, जिसमें बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों को हथियार और नशे की तस्करी रोकने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।तकनीकी सुरक्षा को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि BSF के पुराने CCTV कैमरों को अपग्रेड किया जाएगा और जिला प्रशासन से जोड़ा जाएगा। अब किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन तक पहुंचेगी।
बैठक में हथियारों और नशे की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीमा के पास जमीन की खरीद-बिक्री, बड़े निर्माण और आर्थिक लेनदेन पर सख्त निगरानी रखने को कहा गया। पिछले पांच साल के सभी जमीन और लेनदेन के रिकॉर्ड की गहन जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि कौन किस उद्देश्य से भूमि या निर्माण कार्य कर रहा था। अमित शाह ने कहा कि यह पहल सीमा सुरक्षा को और अधिक मज़बूत बनाएगी और तस्करी, अवैध गतिविधियों और सुरक्षा खतरों से निपटने में प्रशासन को सक्षम बनाएगी।
Tags:    

Similar News