कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 8 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की
टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 8 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की
नई दिल्ली, देश में कोरेाना के बढ़ते मामलों और टीकाकरण की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की, जिसमें टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और इसे तेज करने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया।
ये राज्य कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में पिछड़ रहे हैं। गौरतलब है कि देश में 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी तक यह शुरू नहीं की जा सकी है। उम्मीद की जा रही है कि बैठक में केंद्रीय मंत्री कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर हो रही देरी के कारणों को लेकर बातचीत करेंगे। वहीं, मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से आग्रह किया कि जो लोग पहली डोज ले चुके हैं उन्हें दूसरी डोज के लिए प्रथमिकता दी जाए। मंत्रालय ने इसके लिए राज्यों से केंद्र से दी जा रही सप्लाई का 70 फीसद रिजर्व में रखने के लिए कहा।