क्रिकेट की आड़ में नाबालिग से किया गंदा काम, मामला दर्ज

Update: 2023-07-02 18:42 GMT
गोपालगंज। गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में क्रिकेट खेलने गए किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर आरोपितों ने उसका वीडियो भी बना लिया। मामले में किशोर के पिता के बयान पर प्राथमिकी कर पुलिस ने तीन किशोर आरोपित को पकड़ लिया। तीनों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार विगत 28 जून को सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ किशोर क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बॉल गुम हो गया। इसके बाद आरोपितों ने गेंद खोजने के बहाने किशोर को झाड़ी में ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान तीसरे किशोर ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी पीड़ित किशोर ने अपने पिता को दी। इसके बाद पिता सिधवलिया थानाध्यक्ष को मामले में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->