मेरी माटी मेरा देश के तहत रसड़ा में क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा

बड़ी खबर

Update: 2023-08-13 14:50 GMT
राघवेन्र्द कुमार गौतम
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहाहै। इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश के तहत जगह-जगह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। वही आज रसड़ा में थाने के सभी पुलिसकर्मी, महिला कांस्टेबल होमगार्ड के जवानों ने बढ़ चढ़कर तिरंगा यात्रा को निकाला। रसड़ा क्षेत्राधिकारी फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थाना परिसर से तिरंगा यात्रा को निकाला गया। जो मुख्य मार्गो से होते हुए नगर भ्रमण कर बस स्टेशन चौराहे पहुंचकर समाप्त हो गया।
इस दौरान जुलूस में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के हाथ में तिरंगा झंडा के साथ चल रहे जवानों ने देश भक्ति के नारे को लगाते रहे। मेरी माटी,, मेरा देश,, वंदे मातरम, वंदे मातरम,, भारत माता की जय के उद्घोष नारों से पूरा रसड़ा देश भक्तिमय हो गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर निहार नंदन कुमार , उप निरीक्षक बांके बिहारी सिंह , उप निरीक्षक वंश बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव, हेड कां0 केसार अहमद,संजय सिंह,काo त्रिवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मानक सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News