नोएडा। शनिवार की शाम को सबसे व्यस्त सड़क नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। एक्सप्रेस वे से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और लोगों ने मृतक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वाहन का नंबर यूपी 16 है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेसवे से परी चौक की तरफ जा रहे थे, तभी सेक्टर-147 मेट्रो के पास रोड पर मार्किंग करने वाली ट्रक में गाड़ी पीछे से टकरा गई। कार पलटने से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा थाना नॉलेज पार्क में हुआ है। हादसे का समय करीब 6:00 बजे है। मृतक का नाम ऋषभ पाराशर है, जो ग्रेटर नोएडा का निवासी है। मृतक की उम्र 24 साल है। ऋषभ के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच कर रही है।