विवाद: चाचा ने भतीजे के पेट में मारा चाकू, वजह बना मोबाइल फोन

जानिए पूरा मामला।

Update: 2022-01-25 12:32 GMT

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक शख्स ने अपने भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि उसने उसका फोन दूसरे कमरे से लाने के लिए इन्कार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह व्यक्ति और भतीजा पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में एक ही घर में रहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल किशोर की पहचान 17 वर्षीय पीयूष दीपक शर्मा के रूप में हुई है, जो अपनी दादी और आरोपी(चाचा) के साथ रहता था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय संजय गोकुल परदेशी के रूप में हुई है, जबकि शिकायतकर्ता आरोपी व्यक्ति की मां 65 वर्षीया मीना परदेशी है।
मामले की जांच कर रहे मार्केट यार्ड पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर युवराज शिंदे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वे सभी मार्केट यार्ड के आनंदनगर वसाहट इलाके में रहते हैं और गिरफ्तार व्यक्ति पेशे से मजदूर हैं। लड़का आरोपी व्यक्ति का भतीजा है और उसके माता-पिता अलग-अलग रहते हैं, जबकि वह अपनी दादी और चाचा के साथ रहता है।
घटना बीते रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है, जब गोकुल ने पीयूष से दूसरे कमरे से अपना मोबाइल फोन लाने को कहा। लेकिन जब किशोरी ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल किशोर की हालात स्थिर बताई जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 504 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(3) के तहत 135 के तहत मामला दर्ज किया है।
Tags:    

Similar News

-->