उदयभान के बयान से कांग्रेस की असलियत आई जनता के सामने

Update: 2023-09-25 10:16 GMT
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कांग्रेस हरियाणा के प्रधान उदयभान के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि उदयभान के बयान से कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आई है और जनता 2024 के चुनाव में कांग्रेस को पूरी तरह नकारकर इसका जवाब देगी।प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उदयभान के बयान से कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आई है और जनता 2024 के चुनाव में कांग्रेस को पूरी तरह नकारकर इसका जवाब देगी। बिप्लब देब ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय के सूत्रधार हैं और भाजपा की शक्ति उसका बूथ का कार्यकर्ता है। आगामी चुनाव में विजयश्री दिलाने में हमारे पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका रहने वाली है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव 2024 के लिए अभी से कमर कस लें और मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर श्री देब ने बताया कि मन की बात एक सामाजिक चेतना का माध्यम है जो मोदी जी ने जन-जन तक पहुंचाया है।
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों को पार्टी की रीढ़ बताते हुए 2024 में बड़ी जीत का दावा किया। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए जा रहे विवादित और उल-जलूल बयानों पर कांग्रेस को घेरा। प्रदेश प्रभारी ने जहां कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की नीयत और नीति में खोट बताया। इससे पहले प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी सुनी। ओम प्रकाश धनखड़ ने बोलते हुए हर कार्यकर्ता को पार्टी का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2014 से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा शुरू हुई। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो बूथ स्तर पर मजबूत है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
Tags:    

Similar News

-->