अवैध शराब सहित गिरफ्तार की दो महिलाएं

Update: 2024-02-25 08:24 GMT
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में पुलिस ने संध्या देवी पत्नी चरनजीत निवासी बसंतपुर इंदौरा से पांच लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने संध्या देवी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
तो वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने राज कुमारी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी टांडा इंदौरा से भी पांच लीटर अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी नूरपुर अशोक कुमार ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Tags:    

Similar News