पुंछ एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

Update: 2025-07-30 02:51 GMT

जम्मू-कश्मीर। पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बता दें कि कल भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि 'तीन आतंकवादियों को भारी गोलीबारी के बीच मार गिराया है। ऑपरेशन जारी है।' मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सेना ने दो दिन पहले दाचीगाम के जंगल में संदिग्ध बातचीत ट्रेस की थी। इसके बाद ऑपरेशन शुरू करने का फैसला लिया गया।

पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने वहां मौजूद सैलानियों पर गोलीबारी कर दी थी। उस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी। खबरें थी कि इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF दे रेजिस्टेंस फोर्स ने ली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के क्षेत्र में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया था।

Tags:    

Similar News

null