यूपी। अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बालिका के साथ गैंगरेप करने के आरोपियों ने एक और बालिका के साथ इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद जब आरोपियों की फोटो सामने आयी, दूसरी बालिका के परिजनों को सकी जानकारी हुई। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र स्थित एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी 11 वर्ष की बेटी अन्य बच्चों के साथ बीते महीने 28 अप्रैल को एक प्रीतिभोज कार्यक्रम में गयी थी। जब पानी पीकर वह घर के लिए निकली तो स्कूटी सवार दो लड़के आए। जिन्होंने उसे मुंह दबाकर स्कूटी पर बिठा लिया। इसके बाद सुनसान खेत में ले गए। जहां उसके साथ गलत काम किया। नौ मई को जब उसके भाई ने अपने मोबाइल में पहले के मामले में आरोपियों की तस्वीर दिखाई तो उसकी बेटी भी वहां आ गई। उसने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मामले में शेरु गौतम पुत्र जवाहिर लाल व मुकेश पुत्र हरिराम निवासी अटरावां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इससे पहले पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नौ मई को एक बालिका के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। जिसमें एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई बालिका के साथ इन्हीं आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी शेरू इससे पहले रेप के मामले को लेकर जेल जा चुका है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनो मुकदमों में आरोपी एक हैं।

जब फोटो प्रसारित हुई तो घर वालों ने इस बच्ची के साथ में भी घटना होने की जानकारी दी। मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस दौरान उनसे घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पीड़िताओं की पहचान, संभावित अन्य मामलों तथा सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि मामले में ठोस चार्जशीट जल्द ही तैयार की जा सकेगी।

Tags: