कोर्ट लॉकअप के अंदर दो कैदियों ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी, मचा हड़कंप

देखें वीडियो.

Update: 2025-06-05 10:42 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट के लॉकअप में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो कैदियों ने मिलकर एक अन्य अमन नाम के कैदी की हत्या कर दी। यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब दोनों कैदियों को तिहाड़ जेल नंबर 8 से अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 5 जून को साकेत कोर्ट लॉकअप के खारजा नंबर 5 में मारपीट की घटना हुई। मृतक अमन को कोर्ट में पेशी के लिए लॉकअप में लाया गया था। उस समय अमन सहित कई कैदी खारजा के अंदर मौजूद थे। दो कैदी, जितेंद्र और जयदेव, ने अमन के साथ मारपीट की, जो हिंसक झड़प में बदल गई।
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी, जो 2024 में जेल के बाहर हुई एक मारपीट की घटना से शुरू हुई थी। उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक अमन और दोनों आरोपी कैदी तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही साकेत कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और दोनों आरोपी कैदियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News