जमीन विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, चार की हालत गंभीर

बड़ी खबर

Update: 2023-06-25 17:54 GMT
हटा। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र में रविवार को एक परिवार के दो लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के लोगों ने ही अन्य सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हैरानी के बात यह है कि पुलिस दोनों पक्षों को समझाइश दे रही थी, तभी परिवार के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में 4 लोग घायल है जिनमें 2 महिला और 2 पुरूष शामिल है।
घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुराछ चौकी गांव की है, जहां परिवार के दो लोगों के बीच जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। हमले में संतोष (उम्र 27) पिता रामेश्वर रैकवार, छाया (उम्र 30) पति संतोष रैकवार, विमला (उम्र 35) पति रामेश्वर रैकवार, रामेश्वर (उम्र 50) पिता बाटु घायल हैं।
घायल संतोष ने बताया कि हमलावरों में छोटू मुड़िया, राजू, पार्वती, उमा बाई, कल्लू, नन्ही बाई सहित अन्य लोग शामिल थे। घायलों ने गैसाबाद थाना अंतर्गत मुराछ चौकी पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने और आरोपियों को सरक्षंण देने जैसे गंभीर का आरोप लगाया है। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल हटा में किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->