राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव में बम बनाने के दौरान बम फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका काफी जोरदार था। घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घटनास्थल पर खून के धब्बे और कुछ बारूद के निशान पड़े हुए पाए गए हैं। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी भी तरह के विस्फोट की संभावना प्रतीत नहीं हो रही है। विस्तृत जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।