अनियंत्रित स्काॅर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो घायल

बड़ी खबर

Update: 2023-01-10 14:00 GMT
अनियंत्रित स्काॅर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो घायल
  • whatsapp icon
उधमपुर। आधार शिविर कटडा के सेरबड़ (हट) क्षेत्र में एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो के दुर्घटना का शिकार होने से दो व्यक्ति घायल होने का समाचार है। जानकारी अनुसार रियासी से कटडा की ओर आ रही स्काॅर्पियो नंबर जेके20बी-1000 जब सेरबड (हट) के पास पहुंची तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में दो यात्री जिनकी पहचान अशोक कुमार पुत्र फकीर चंद निवासी सुला रियासी और दिव्या ज्योति पुत्र अशोक कुमार निवासी सुला रियासी घायल हो गए। उन्हें आगे के इलाज के लिए सीएचसी कटडा में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
Tags:    

Similar News