World वर्ल्ड: Pennsylvania में एक सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई और फिर एक पुल से भिड़ गई। इस दुर्घटना में कार के सामने की सीट पर बैठा एक और यात्री घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भारत के न्यूयॉर्क कांसुलेट ने कहा कि "क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के दो भारतीय छात्र, मनव पटेल (20) और सौरव प्रभाकर (23), इस सड़क हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह 7 बजे पेंसिल्वेनिया टर्नपाइक के बरेखनॉक टाउनशिप में हुई। जांच में यह पता चला कि सौरव प्रभाकर गाड़ी चला रहे थे और हादसे में दोनों की मौत घटनास्थल पर हुई।