लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. फिलहाल मामले में दो कैफे मालिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामला 4 दिसंबर का बताया जा रहा है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि लातूर में एक नाबालिग लड़की को 18 साल के एक आदमी ने किडनैप करके उसके साथ रेप किया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी और उन दो कैफे के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जहां 4 दिसंबर को यह क्राइम हुआ था.
पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों में लड़की को ढूंढ लिया. आरोपी की पहचान रिहान गुलाब शेख के तौर पर हुई है, जिसे लड़की की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO एक्ट और अत्याचार रोकथाम एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.