ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-09-03 15:01 GMT
वाराणसी। रोहनिया थाना के अखरी चौकी के लठिया गांव के समीप हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। कार चालक बाल-बाल बच गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार सवार अयोध्या से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। अयोध्याय के पिठला नगर पंचायत कुमारगंज निवासी अनित सिंह (34 वर्ष), अनिल मिश्रा (35 वर्ष), अजीत उपाध्याय (35 वर्ष), दीनानाथ यादव (32 वर्ष), मनोज मौर्य (28 वर्ष), शिवम उपाध्याय (24 वर्ष) चालक मोहम्मद इसरार के साथ कार में सवार होकर अयोध्या से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी आ रहे थे।
जैसे ही हाईवे पर लठिया गांव के समीप पहुंचे, तभी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बाल-बाल बच गया। घायलों की चीख-पुकार व टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को समीप स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मनोज मौर्या और शिवम उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस वे शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई। शिवम दो भाइयों में बड़ा था। वहीं मनोज मौर्या की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। उसको दो बच्चे हैं।
Tags:    

Similar News

-->