पड़ोस की महिलाओं से परेशान युवक ने किया सुसाइड, गंदी-गंदी गालियां देने का लगाया आरोप

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2021-03-30 12:44 GMT

छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर देखने और सुनने को मिलती हैं। कई बार यही घटनाएं किसी न किसी की जान पर भी बन आती हैं। कभी लड़कियां छेड़छाड़ से परेशान होकर खौफनाक कदम उठा लेते हैं तो कभी लड़के छेड़छाड़ के आरोपों से आहत होकर खुदकुशी कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के आगरा जिले से सामने आया है। यहां दो महिलाओं के आरोपों से परेशान होकर एक युवक इतना परेशान हो गया कि उसने अपना दर्द फेसुबक पर साझा किया, इसके बाद युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते युवक को बचा लिया गया। युवक ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर लिखे पोस्ट में पड़ोस की दो महिलाओं पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं युवक ने बताया कि दोनों महिलाएं एक साल से उसे परेशान कर रही हें। युवक को दोनों महिलाएं गंदी-गंदी गालियां भी देती हैं। सोशल मीडिया पर मंगलवार को युवक द्वारा खुदकुशी का पोस्ट देखकर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस हरकत में आ गए। उन्होंने जानकारी को पुलिस से साझा किया। उनके ट्वीट पर पुलिस भी हरकत में आई। हालांकि इससे पहले ही युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।

न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि वह पड़ोस की दो महिलाओं से बहुत दुखी हो चुका है। मुझे और मेरी मां को इन महिलाओं ने बहुत परेशान कर रखा है। कभी छेड़छाड़ का आरोप लगा देती हैं तो कभी दुराचार की शिकायत करके फंसा देती हैं। युवक ने पोस्ट में लिखा कि उसने उक्त महिलाओं की पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक साल से ये महिलाएं उसके पीछे पड़ी हैं।

छेड़छाड़ के आरोपों से पीड़ित ने युवक ने पोस्ट में लिखा कि पड़ोस की दोनो महिलाओं ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर उसके खिलाफ सीतापुर में एक फर्जी मुकदमा लिखा दिया है। युवक ने बताया कि वह कभी सीतापुर गया ही नहीं। मैं खुदकुशी अब करने जा रहा हूं। इसकी जिम्मेदारी ये दोनों महिलाएं और इनकी दो सहेलियां होंगी। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने पोस्ट देखी तो उन्होंने मामले की जानकारी एसएसपी के सीयूजी नंबर पर फोन करके दी। नरेश पारस ने बताया कि साइबर सेल सक्रिय हुई।

Tags:    

Similar News

-->