New Delhi. नई दिल्ली। यूरोपीय यूनियन दिवस के अवसर पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की उपस्थिति में पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर भारत में यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में यूरोपीय यूनियन पूरी मजबूती के साथ भारत के साथ खड़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग और समन्वय बढ़ाना समय की मांग है। कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों, वैश्विक स्थिरता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की गई। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने भी इस अवसर पर EU के समर्थन की सराहना की और भारत की ओर से साझा रणनीति को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।