9 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें आदेश...

राज्य सरकार का बड़ा फैसला

Update: 2023-07-10 18:08 GMT
भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को एक बार फिर शिवराज सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, आगर मालवा और अलीराजपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।

दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं टीकमगढ़ जिले के डीएम सुभाष कुमार द्विवेदी को अशोकगर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास के आपर आयुक्त अवधेश शर्मा को टीकमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। अशोकनगर कलेक्टर उमा महेश्वरी आर, श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा और आगर मालवा कलेक्टर कैलाश वानखेड़े को उप सचिव बनाया गया है।
Tags:    

Similar News

-->