30 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें आदेश...

बड़ी खबर

Update: 2023-06-02 16:01 GMT
राजस्थान। राजस्थान सरकार ने आज सबह सुबह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान सरकार ने 30 आईपीएस और 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। जारी लिस्ट के अनुसार 3 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सरकार ने डीजी से लेकर एसपी तक 30 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।



राजस्थान सरकार ने शुक्रवार सुबह 30 आईपीएस और 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी लिस्ट के मुताबक 3 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सरकार ने डीजी से लेकर एसपी तक 30 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जानकारों की मानें तो राज्य सरकार अब चुनावी मोड में आ चुकी हैं। इसी को लेकर सरकार की ओर से यह बदलाव किया गया हैं। हालांकि, अभी आईपीएस और आईएएस के तबादले की बड़ी सूची आना बाकी है। यह लिस्ट रिएक्शन देखने के लिए भी जारी की गई है, यह संभावना जताई जा रही हैं।

फिलहाल 11 SP के भी जिले बदले हैं। इसके साथ ही कुछ पुलिस अधिकारियों को ऑफिस से हटाकर फील्ड पोस्टिंग भी दी गई है। वहीं, सात आईएएस में गौरव अग्रवाल भी शामिल हैं। पेपरलीक के आरोपी शेर सिंह को वाइस प्रिंसिपल बनाने के विवाद में गौरव अग्रवाल को एपीओ कर दिया था। अब उन्हें कृषि एवं पंचायती विभाग में आयुक्त लगाया गया है। इसके अलावा जोधपुर दक्षिण और जोधपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के भी आयुक्त बदले गए हैं। उत्सव कौशल जोधपुर नगर निगम दक्षिण व देवेंद्र कुमार जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त होंगे।
Tags:    

Similar News