पानी में मस्ती कर रहे थे पर्यटक, अचानक आ गया सांप, फिर...

देखें वीडियो.

Update: 2025-06-15 08:02 GMT
मसूरी: मसूरी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक काले रंग का सांप पर्यटकों के बीच पहुंच गया. आनन-फानन में सांप को देखकर फॉल में नहा रहे लोगों में भगदड़ मच गई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. बताया जाता है कि लगभग 6 फीट लंबा सांप फॉल के पानी में आ गया.
सांप आने के बाद पर्यटकों में हड़कंप बच गया और लोग जान बचाकर भागने लगे. जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. वहीं, डर के मारे कई पर्यटक पानी में गिर भी गए. हालांकि इस दौरान सांप तेजी से निकलते हुए पानी में गायब हो गया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गर्मियों के समय में अक्सर फॉल में सांप आ जाते हैं. हालांकि अब तक सांप ने किसी भी पर्यटक को नुकसान नहीं पहुंचाया है. पिछले कुछ महीने पहले भी एक सांप पर्यटकों के नहाने के दौरान बीच में घुस गया था. जिससे पर्यटक डर गए थे.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फॉल में सैकड़ों पर्यटक थे और सभी पर्यटक डुबकी लगा रहे थे. इसी दौरान कुछ पर्यटकों ने जब डुबकी लगाई और बाहर देखा तो सांप भी पहुंच गया. सांप पानी में पर्यटकों के बीच तैरने लगा. जिससे पर्यटकों में भगदड़ मच गई और लोग चिल्लाने लगे. हालांकि, कुछ ही देर में सांप फॉल से गायब हो गया.
Tags:    

Similar News